angara(ranchi) गोंदलीपोखर स्थित बेड़वारी श्री श्री 1008 हनुमान मंदिर का सोमवार को 10वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डुमरी विधायक जयराम महतो उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि धर्म का वास्तविक और मूल भाव ही मानव कल्याण है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। समापन के अवसर पर हवन और महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में श्याम सुन्दर महतो, अनिता देवी, पुनम देवी, ज्योतिष महतो, सतीश महतो, चांद महतो, संजय गोराई, सोनाली देवी, गोवर्धन महतो, प्रकाश महतो, प्रदीप साहू, अरुण महतो, मोहरनाथ महतो, कांशी पटेल, राजू महतो, मार्शल महतो, सुनील महतो, अजीत महतो, सरोज महतो, विपिन महतो, आकाश महतो का योगदान रहा।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.