GA4-314340326 झारखंड प्रशासनिक सेवा के 42 प्रशिक्षु अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 42 प्रशिक्षु अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

angara(ranchi)  झारखंड प्रशासनिक सेवा के 42 प्रशिक्षु अधिकारियों का शनिवार को अनगड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में एक दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों को इस दौरान प्रशासनिक दायित्य, विकासात्मक कार्यप्रणाली, धरातल पर योजनाओं की अद्यतन जानकारी का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण अनगड़ा के अंचल पदाधिकारी राजू कमल व प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल सोय ने दिया। अधिकारियों को प्रखंड कार्यालय की ओर से मनरेगा योजना, पीएम आवास, आबुआ आवास, अंबेदकर आवास योजना सहित अन्य विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभुकों की पहचान, फंड का आवंटन सहित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। कई लाभुकों से संवाद स्थापित किया गया। जबकी अंचल कार्यालय की तरफ से अंचल पदाधिकारी राजू कमल ने विशेष राजस्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों को भूमि प्रबंधन, दाखिल-खारिज की प्रक्रिया, राजस्व संग्रहण और लैंड रिकॉर्ड्स के अवलोकन सहित जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। अंचल पदाधिकारी राजू कमल ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उददेश्य प्रशिक्षु अधिकारियों में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और जनता की समस्याओं को बेहतर ढंग से सुलझाने की कवायद है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने