 |
| मगदली लकड़ा |
angara(ranchi) दस दिनों से लापता अनगड़ा थाना क्षेत्र के कामता पैना पहाड़ की युवती मगदली लकड़ा(28) को शुक्रवार को भ्रष्टाचार मुक्ति संघ के सदस्यों ने खोज निकाला। इस काम में संघ को अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने व्यक्तिगत रूचि लेकर लापता युवती को खोजने में तकनीकी मदद उपलब्ध कराया। ज्ञात हो कि 3 फरवरी को मदगली अपने घर से जोन्हा साप्ताहिकी बाजार जाने के लिए निकली थी। घर से निकलने से पूर्व मगदली का अपने माता से मामूली बात को लेकर कहासुनी हुआ था। इसी से नाराज होकर वह जोन्हा साप्ताहिकी बाजार जाने कहकर निकली थी। इसके बाद से वह गायब हो गई। स्वजनों ने काफी खोजबीन किया। वह नही मिली। इस मामले में अनगड़ा थाना पुलिस को भी सूचना दी गई थी। बाद में इस घटना की जानकारी भ्रष्ट्राचार मुक्ति संघ के सचिव अश्वन तिर्की को दिया गया। अश्वन तिर्की ने अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार से मिलकर लगातार युवती की खोजबीन जारी रखा। शुक्रवार को मगदली को गुमला जिला के डुमरी थाना के रजवार गांव से ढूंढ निकाला। वह अपने दोस्त के घर थी। भ्रष्ट्राचार मुक्ति संघ के सदस्यों ने अपने खर्च पर गुमला से सुरक्षित लाकर मदगली को परिवार को सौंप दिया।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.