फोटो : लोकहित अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों को सम्मानित करते प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू एवं अन्य।
कांके,(रांची)। लोकहित अधिकार पार्टी झारखंड प्रदेश का कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम पतरातु में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक राम तथा संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण साव ने किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने कहा कि लोकहित अधिकार पार्टी आम जनता की आवाज है। यह पार्टी आमजन के अधिकारों के लिए संघर्ष करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि स्थानीय नीति, नियोजन नीति, विस्थापन, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर राज्यव्यापी जन आंदोलन चलाया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि पेसा कानून में राज्य सरकार बहुसंख्यक मूल निवासी ओबीसी समाज की अनदेखी करते हुए इसको लागू कराने का प्रयास कर रही है। यह झारखंड के ओबीसी समाज के साथ बहुत बड़ा धोखा है। कहा कि पार्टी रांची नगर निकाय चुनाव में 53 वार्ड पर प्रत्याशियों को अपने समर्थन के साथ चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रही है। वरीय उपाध्यक्ष रामविलास साहू ने कहा कि राज्य के विस्थापितों के साथ घोर अन्याय हो रहा है। हमारी पार्टी हजारीबाग जिला में एनटीपीसी द्वारा विस्थापितों के साथ हो रहे अन्याय सहित पूरे राज्य में सरकार के संरक्षण में खनिज संपदा और जमीन की लूट के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन करेगी। इसके पहले प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का शॉल एवं बुके देकर स्वागत किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें लगभग 500 कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमोद प्रसाद गुप्ता, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय गौतम, कपिल साहू,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष काशीनाथ सांगा, अजय राम, कलीम अंसारी, अबुल कलाम अंसारी, महासचिव सुरज गोप, परमेश्वर प्रसाद, आदर्श कुमार, राजकिशोर साहू, शंकर प्रसाद, मोहम्मद जुल्फान अंसारी,नरेंद्र कुमार, जितवाहन महतो, हजारीबाग जिला अध्यक्ष नंदलाल शाह, रामगढ़ जिला अध्यक्ष जागो साव, प्रदीप ठाकुर, मुकुल नायक, बलदेव साहू, महिला मोर्चा रांची जिला अध्यक्ष सुशीला देवी, सोनल ठाकुर, सवितादेवी,पूजा कुमारी, नेहा ठाकुर, नीतू ठाकुर, मुनमुन बनर्जी, रूपाली मुंडा, कंचन रानी, चांदनी सोनवानी, विजय राय, अनिल साहू, उनील महतो, प्रशांत बैठा,अंजू लिंडा, गणेश साहू, अजीत साहू, संजय लोहार,डॉ धनेश्वर साहू, बेनी साहू, अनिल मुंडा, अमन कुमार का अहम योगदान रहा।
लोकहित अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Kanke
0
Tags
Kanke News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.