GA4-314340326 बलिदानी फूलचंद मुंडा की जयंती पर श्रद्धांजलि

बलिदानी फूलचंद मुंडा की जयंती पर श्रद्धांजलि

angara(ranchi)  बलिदानी फूलचंद मुंडा का बुधवार को 64वीं जयंती मनाया गया। आसपास के ग्रामीणों ने फूलचंद मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। ज्ञात हो कि पैका निवासी फूलचंद मुंडा 30 जून 2007 को सासाराम में नक्सली हमले में बलिदान हो गये थे। मौके पर फूलचंद मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर स्मारण निर्माण समिति के अध्यक्ष सह आजसू नेता संजय महतो, अभिराम तिर्की सहित अन्य ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। संजय महतो ने बताया कि फूलचंद मुंडा ने देश व राज्य के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। ऐसे ऐसे महापुरूष के कारण ही देश व राज्य से उग्रवाद का खात्मा हो रहा है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم