 |
| चारकोल भटठी को किया गया ध्वस्त |
angara(ranchi) अनगड़ा के प्रभारी वनपाल नितिन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को टाटी पंचायत के विभिन्न जंगलों में छापामारी अभियान चलाकर एक दर्जन से अधिक अवैध चारकोल भटठी को ध्वस्त किया गया। साथ में वनरक्षी कृष्णा महतो व छत्रपति गोराई सहित अन्य शामिल थे। इस दौरान काफी मात्रा में चारकोल व अधजला लकड़ी बरामद हुआ। वनविभाग की टीम को देखते ही चारकोल तस्कर मौके से फरार हो गये। नितिन कुमार ने बताया कि टाटी पंचायत के आसपास के जंगलों टाटी, नवाडीह, हापादाग आदि जंगल में छापामारी अभियान चलाया गया। चारकोल के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान जारी रहेगा।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.