GA4-314340326 संजय सेठ ने निर्माणाधीन सोलर पावर प्लांट का किया जलावतरण, मार्च से बिजली उत्पादन शुरू

संजय सेठ ने निर्माणाधीन सोलर पावर प्लांट का किया जलावतरण, मार्च से बिजली उत्पादन शुरू

angara(ranchi)  केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने बुधवार को गेतलसूद डैम में निर्माणाधीन फलोटिंग सोलर पावर प्लांट के एक भाग का जलावतरण किया। जलावतरण के बाद नाव से जलाशय के विभिन्न हिस्सों में लगाए जा रहे सोलर पावर प्लांट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री के साथ खिजरी में पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार व सुरेन्द्र महतो, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. सत्यदेव मुंडा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, प्रमोद सिंह, गेतलसूद उपमुखिया शंकर बैठा थे। 
छह साल पूर्व देखा सपना सच होने जा रहा: मंत्री संजय सेठ

मंत्री संजय सेठ ने बताया कि रांची को जीरो पावर कट बिजली सप्लाई का सपना 2020 में देखा था। आज उसे पूरा होते देख रहा हूं। तत्कालिन उर्जा मंत्री आरके सिंह से मिलकर रांची में सोलर पावर प्लांट लगाने की मांग किया था। छह साल पूर्व का सपना सच होने जा रहा है। मार्च माह से पूरे रांची जिला को जीरो कट पावर मिलना शुरू हो जाएगा। मंत्री ने सेकी के अधिकारियों से कहा कि सीएसआर योजना से गेतलसूद डैम से प्रभावित व विस्थापित गांवों में विकास व कल्याणकारी योजना चलाया जाए। साथ ही रोजगार सृजन में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाए। मंत्री जी को सेकी के पदाधिकारियों ने बताया कि सोलर पावर प्लांट बनने से प्रभावित हो रहे मुछआरा समाज के  सतत आजिविका के लिए इनके बीच 50 फिशिंग केज के साथ साथ उन्नत नस्ल के मछली बीज, दवा, मछली का आहार आदि का भी वितरण किया जा रहा है। 

मौके पर सेकी के उपमहाप्रबंधक देव ज्योति वरदोलाई, परियोजना प्रबंधक पल्लव यदु, प्लांट निर्माता कंपनी एलएंडटी के हेड एस. सर्वानन, अशीष यादव, वरीय अभियंता नवीन उरांव, भाजपा अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, ओबीसी मोरचा जिलाध्यक्ष नरेश साहू, भाजपा एसटी मोरचा जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया, सिकिदिरी मंडल अध्यक्ष सोहराई बेदिया, रामनाथ महतो, हिमांशु शेखर चौधरी, कामेश्वर महतो, बिगेश्वर महतो, घनेनाथ महतो, शिकारी महतो, गौरीशंकर मुंडा उपस्थित थे।                  

गेतलसूद जलाशय के 8 फीसदी जलभाग में सोलर पावर प्लांट का निर्माण सेकी(सोलर इनर्जी कोरपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड) के माध्यम से एलएंडटी(लार्सन एंड टूब्रो) कंपनी द्वारा किया जा रहा है। सेकी के परियोजना प्रबंधक पल्लव यदु ने बताया कि करीब पांच सौ करोड़ रूपया की लागत से 100 मेगावाट के सोलर पावर प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। गेतलसूद जलाशय के कुल 2000 हेक्टेयर जलभाग में से मात्र 172 हेक्टेयर जलभाग में पावर प्लांट का निर्माण हो रहा है। मार्च 2026 तक बिजली उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। तेज गति से काम किया जा रहा है। यहां से उत्पादित बिजली को पावर ग्रीड गेतलसूद के माध्यम से सिकिदिरी पावर ग्रीड भेजा जाएगा। सिकिदिरी से पावर सप्लाई रांची हेड क्वाटर को किया जाएगा। बिजली राज्य सरकार खरीदेगी। पावर प्लांट निर्माण के लिए वर्ल्ड बैंक ने वित्त पोषण किया है। यह झारखंड का सबसे बड़ा पावर प्लांट होने के साथ साथ देश के बड़े सोलर पावर प्लांट में एक है। गेतलसूद से सिकिदिरी तक ट्रांसमिशन लाइन के लिए टावर का निर्माण तेज गति से हो रहा है। एलएंडटी के एस. सर्वानन ने बताया कि पावर प्लांट निर्माण पूर्ण होने के बाद पांच साल तक एलएंडटी इसका मेटनेंस करते रहेगी। इस पावर प्लांट का लाइफ 25 साल है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم