फोटो: कंबल वितरण करते टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं अन्य
कांके,(रांची)। राजधानी रांची के कांके प्रखंड क्षेत्र के पतरातु गांव में बुधवार को स्वर्गीय उदय नाथ महतो की जयंती के अवसर पर आदर्श स्वयं सहायता ग्रामीण विकास समूह ट्रस्ट के द्वारा 200 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि ट्रस्ट इसके अध्यक्ष अनुप कुमार महतो के नेतृत्व में काफी सराहनीय सामाजिक कार्य कर रहा है। वहीं अध्यक्ष अनूप कुमार महतो ने स्वर्गीय उदय नाथ महतो को लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताते हुए उनके सामाजिक योगदान की चर्चा की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कुरमी विकास मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार, समाजसेवी लता देवी, एलआरडीसी आशीष मंडल, मुखिया पूजा किसपोटा, सरपंच तारा देवी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। इसके आयोजन में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष उमेश कुमार, सदस्य गुड्डू बड़ाइक, चून्नू सिंह, आशीष महतो, अर्जुन महतो बल्लू, सुरेश महतो, रामप्रसाद महतो, लक्ष्मी नारायण, कमलनाथ महतो,अरुण महतो, मुकेश महतो, जलेश्वर महतो, शिवनारायण महतो,सलीम अंसारी, तौफीक अंसारी,अशोक महतो का अहम योगदान रहा।
स्वर्गीय उदय नाथ महतो की जयंती पर किया गया कंबल वितरण
Kanke
0
Tags
Kanke News


إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.