GA4-314340326 सोमनाथ मुंडा बने डीपीएसी कमिटि के चेयरमैन, बोले आम सहमति बनाकर करेंगे काम

सोमनाथ मुंडा बने डीपीएसी कमिटि के चेयरमैन, बोले आम सहमति बनाकर करेंगे काम

सोमनाथ मुंडा
angara(ranchi)  कांग्रेस पार्टी के रांची जिलाध्यक्ष सोमनाथ मुंडा को कांग्रेस पार्टी ने डीपीएसी(डिस्ट्रीक्ट पोलिटिकल अफेयर कमिटि) का अध्यक्ष मनोनीत किया है। सोमनाथ मुंडा की नियुक्ति कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने किया। राज्य के सभी जिलों में डीपीएसी कमिटि का गठन किया गया है। रांची कमिटि के अन्य सदस्यों में खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा, मांडर विधायक सह मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कांके विधायक सुरेश बैठा, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. राकेश किरण महतो, एसटी कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज भोगता, जिप सदस्य कमिश्नर मुंडा, हिना परवीन, महानगर अध्यक्ष कुमार राजा, एसी मोरचा जिलाध्यक्ष महेश कुमार मनीष, ओबीसी जिलाध्यक्ष प्रदीप साहू, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शमीम अख्तर आजाद, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमरनाथ मुंडा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मेरी तिर्की, स्टेड मीडिया चेयरमैन सतीश पाल मुजनी को शामिल किया गया है। सोमनाथ मुंडा ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने मुझपर जो दायित्व सौंपा है उसपरा खरा उतरने का प्रयास करेंगे। सामूहिक नेतृत्व व आम सहमति बनाकर काम करेंगे। यह कमिटी पार्टी के कार्यों की समीक्षा करेगी साथ ही पार्टी के अंदर समन्यव स्थापित करने का भी कार्य करेगी। एक निर्धारित तिथि पर कमिटी बैठक कर पार्टी के कार्यों की समीक्षा कर प्रदेश को रिपोर्ट भी सौपने का काम करेगी।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم