![]() |
| शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित विधायक अमित महतो व अन्य। |
बुजुर्ग महिला के हाथों हुआ शिलान्यास
विधायक की उपस्थिति में इस महत्वपूर्ण योजना का शिलान्यास क्षेत्र की बुजुर्ग महिला रोहिणी देवी के हाथों संपन्न हुआ। इस दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया और उन्होंने गाजे-बाजे के साथ विधायक का भव्य स्वागत किया।
जनता तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ
शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक अमित महतो ने कहा कि वर्तमान गठबंधन सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं सीधे धरातल पर जनता तक पहुंच रही हैं। मेरे कार्यकाल के अभी 4 साल शेष हैं और इन चार वर्षों में क्षेत्र के एक-एक लंबित काम को पूरा करना ही मेरा लक्ष्य है। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी कुमारी, झामुमो नेता डॉ. वकील महतो, समीर ठाकुर, प्रकाश कोईरी, मुखिया सोमरा मांझी सहित दुर्गा चरण बेदिया, अर्जुन बेदिया, रोहिदास बेदिया, प्रवीण बेदिया, विकास बेदिया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.