![]() |
| शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद लोगों अभिवादन करते जयराम महतो। |
श्रद्धांजलि सभा से पूर्व पदयात्रा निकाली गई
श्रद्धांजलि सभा से पूर्व झालदा शहर में एक विशाल पदयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान JLKM के पश्चिम बंगाल चुनाव प्रभारी राजू महतो, नवोदिता महतो, चीकू महतो, गोपाल महतो, राजीव महतो, हिमांशु महतो, रूपेश महतो, अंगद महतो, सुमित कुमार, अभिषेक, अर्जुन महतो और सुभाष महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जानिए, क्या है इतिहास
14 जनवरी 1931 को अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ एक विशाल विरोध प्रदर्शन के दौरान ब्रिटिश पुलिस ने निहत्थे क्रांतिकारियों पर गोलियां चलवा दी थीं। इस दमनकारी कार्रवाई में झालदा क्षेत्र के पांच वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। इनमें सरामबो गांव के मोहन महतो, सहदेव महतो, नूतनडीह के गोकुल महतो, कोटशिला के गणेश महतो व चातम घुटू गांव शीतल महतो शामिल हैं। बताया जाता है कि 1930 के सविनय अवज्ञा आंदोलन में शहीद मोहन महतो ने अत्यंत सक्रिय भूमिका निभाई थी। उस दौरान वे महात्मा गांधी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान राष्ट्रीय नायकों के संपर्क में भी आए थे।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.