GA4-314340326 नववर्ष पर कराया असहाय, वृद्धों व अनाथ को भोजन, कंबल का किया वितरण

नववर्ष पर कराया असहाय, वृद्धों व अनाथ को भोजन, कंबल का किया वितरण

angara(ranchi)  नववर्ष के मौके पर गुरूवार को हेसल पंचायत सचिवालय में दो सौ जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। साथ ही इनके बीच कंबल का भी वितरण हुआ। भोजन व कंबल वितरण समाजसेवी रामपोदो महतो ने कराया। वे पिछले 27 सालों से प्रतिवर्ष दो सौ वृद्ध, असहायों व अनाथ लोगों को भोजन कराते आ रहे है। सभी को मुर्गा भात खिलाया जाता है। इस बार बढ़ती ढंड को देखते हुए कंबल का भी वितरण किया गया। रामपोदो महतो ने कहा नववर्ष पर पिछले 27 सालों से मेरा यही रूटीन बना हुआ है। गरीब और सहाय लोगों के साथ पिकनिक मनाते है। इन्हें ही नारायण के रूप में देखता हूं।  इस अवसर पर अधिवक्ता षष्टीरंजन महतो, समाजसेवी सखीचंद महतो, राकेश महतो, मुकेश महतो, गोबर्धन महतो, झब्बुलाल महतो आदि उपस्थित थे।                       

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने