 |
| छोटा हुंडरूफॉल में गिरता झरना। |
Angara (Ranchi): क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल छोटा हुंडरू (शिवधाम जलप्रपात) आनेवाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। अनगड़ा प्रखंड की टाटी पंचायत समिति (पूर्वी) के पंचायत समिति सदस्य सुधू बेदिया के प्रयास से यहां 250 फीट लंबी सीढ़ी का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। ज्ञात हो कि शिवधाम जलप्रपात अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां की ढलान और दुर्गम रास्तों के कारण पर्यटकों, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानी होती थी। पंचायत समिति फंड से निर्मित इन सीढ़ियों यहां आने वाले लोगों को सुविधा होगी।
* सुरक्षित आवागमन: फिसलन भरे रास्तों से निजात दिलाकर दुर्घटनाओं की संभावना को कम करना।
* बेहतर पहुंच: श्रद्धालुओं को जलप्रपात और मंदिर तक पहुंचने में सुगमता प्रदान करना।
* पर्यटन को बढ़ावा: बुनियादी सुविधाओं के विकास से स्थानीय पर्यटन और अर्थव्यवस्था को मजबूती देना।
हमारा लक्ष्य छोटा हुंडरू को एक सुरक्षित और सुव्यवस्थित पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है। इन सीढ़ियों के बनने से अब श्रद्धालु बिना किसी भय और परेशानी के शिवधाम आ सकेंगे।
सुधू बेदिया, पंचायत समिति सदस्य
 |
| सीढ़ियां की ढलाई करते मजदूर। |
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.