GA4-314340326 पेड़ों के आजीवन संरक्षण को लेकर लिया सामूहिक संकल्प

पेड़ों के आजीवन संरक्षण को लेकर लिया सामूहिक संकल्प

पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधते  रामटहल चौधरी
angara(ranchi)  27वां वन एवं पर्यावरण सह रक्षाबंधन मेला भुसूर(इंटेक मोड़) में गुरूवार को पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर उनका आजीवन संरक्षण का संकल्प् लिया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, विशिष्ट अतिथियों में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, जिला परिषद सदस्य सरिता देवी व रणधीर चौधरी थे। मेला की अध्यक्षता मेला समिति के अध्यक्ष गणेश किशोर महतो व संचालन चाड़ू पंसस अनिल कुमार महतो व शिवधर रजवार ने किया। अतिथियों ने भुसूर जंगल के पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधा। सभी ने सामूहिक रूप से आजीवन पेड़ों की रक्षा का संकल्प लिया। रामटहल चौधरी ने कहा कि पेड़ों के संरक्षण पर ही मानव जीवन का अस्तित्व टिका हुआ है। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर मेला का आयोजन होना प्रेरणादायी है। मौके पर ओरमांझी के रिजवार बैंड ने एक से एक नागपुरी कार्यक्रम की प्रस्तुती दी। अध्यक्ष गणेश किशोर महतो ने बताया कि दो दशक पूर्व भुसूर जंगल उजाड़ की स्थिति में था। लेकिन वन रक्षा समिति व ग्रामीणों की जागरूकता व पेड़ों के संरक्षण को लेकर चलाये गए अभियान से हरियाली बढ़ी। यह अभी लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर अतिथि कांग्रेस नेता अमाल खान, नीलमोहन पाहन, कामेश्वर महतो, खालिक खान, अलखनाथ महतो सहित मेला समिति के सचिव संदीप कुमार, कोषाध्यक्ष तापेश्वर कुमार, हेमंत कुमार, राजू मुंडा, राजनंदन महतो, संजय महतो, कमलनाथ महतो, शंकर महतो, महावीर महतो, दीपक महतो, झब्बूलाल महतो, विजय महतो, अशेश्वर महतो आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم