 |
| धान अधिप्राप्त केन्द्र का उदघाटन करते विधायक |
angara(ranchi) जोन्हा लैंपस में गुरूवार को धान अधिप्राप्ति केन्द्र का उदघाटन किया गया। इसका उदघाटन सिल्ली विधायक अमित कुमार, अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, मुखिया कृष्णा मुंडा ने किया। मुखिया कृष्णा मुंडा ने बताया कि धान अधिप्राप्ति केन्द्र खुलने से जोन्हा व आसपास के किसानों को काफी लाभ मिलेगा। टाटी, बरवादाग, सुरसू, जोन्हा व गुड़ीडीह, राजाडेरा के किसान इस केन्द्र में धान बेच सकते है। यहां पर 2450 रूपया प्रति क्विंटल दर से धान की खरीद होगी। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रिझुवा मुंडा, ग्रामप्रधान गणेश बेदिया, जोन्हा ग्रामप्रधान जगरनाथ शाही, डोकाद ग्रामप्रधान विषम शाही, गोविन्द साहू, सोमरा उरांव, राजेश साहू, विकास साहू, परमेश्वर माली, शिवशंकर मुंडा, द्वारिका मुंडा, हरदयाल मुंडा, लालू उरांव आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.