GA4-314340326 मारुति मंगल परिवार ने किया 500 कंबल का वितरण

मारुति मंगल परिवार ने किया 500 कंबल का वितरण

जरूरतमंदों को कंबल वितरण करते
angara(ranchi)  मारुति मंगल परिवार के द्वारा सोमवार को हेसातू के दुबलाबेड़ा गांव में "सेवा शिविर" के तहत 500 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल का वितरण ग्रामप्रधान पारसनाथ भोगता व मारुति मंगल परिवार के संगठन प्रमुख सुमेश कुमार महतो, अमरनाथ भोगता, बिरसा बेदिया ने किया। पारसनाथ भोगता ने बताया कि क्षेत्र में लगातार ढंड बढ़ती जा रही है। जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण सराहनीय कार्य है। इस अवसर पर भोला कोइरी, बालकिशोर मुंडा, कामेश्वर बेदिया, मुखिया अनिता बारला, उपमुखिया चरण बेदिया, प्रगतिशील किसान श्यामसुंदर बेदिया आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने