लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया

फोटो: बाबा साहब को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते लोकहित अधिकार पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू एवं अन्य। कांके,(रांची)। लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का 70वां परिनिर्वाण दिवस सामाजिक न्याय का संकल्प लेकर मनाया गया। इस अवसर पर बाबा साहब के अमूल्य योगदान की चर्चा की गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने देश में उच्च शिक्षा तथा चिकित्सा सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराने तथा शोषित वंचित उपेक्षित वर्गों को सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता एवं संचालन रांची जिला ग्रामीण के अध्यक्ष अशोक राम ने किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव प्रमोद प्रसाद गुप्ता, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय राम, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय गौतम, मंगलदीप राम, रवि रंजन, परमेश्वर प्रसाद, दीपक रंजन संदीप राम, मोहम्मद जुल्फान अंसारी, जिला अध्यक्ष प्रेमचंद साहू, शंकर प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे ।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم