GA4-314340326 बांग्लादेश घटना को लेकर हिन्दू संगठनों में आक्रोश, मशाल जुलूस निकाला

बांग्लादेश घटना को लेकर हिन्दू संगठनों में आक्रोश, मशाल जुलूस निकाला

मशाल जुलूस निकालते हिन्दू संगठन के लोग
angara(ranchi)  बांग्लादेश में दलित हिन्दू युवक दीपू चन्द्र दास उग्र मुस्लिम भीड़ के द्वारा मार डाले जाने के बाद सरेआम शव को लटकाकर जला देने के मामले को लेकर सोमवार को अनगड़ा प्रखंड में विभिन्न हिन्दू संगठनों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश प्रदर्शन किया। मशाल यात्रा निकालकर इस घटना की निंदा की गई। इसका नेतृत्व भाजपा अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो कर रहे थे। केन्द्र सरकार से बांग्लादेश में हिन्दुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। ज्ञात हो कि 18 दिसंबर की रात में बांग्लादेश के मैमनसिंह में उग्र इस्लामी भीड़ ने हिन्दू युवक दीपू चन्द्र दास को ईश निंदा का गलत आरोप लगाकर हत्या कर दिया था। पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दू आबादी पूरी तरह से असुरक्षित है। भारत सरकार अविलंब इस मामले में हस्तक्षेप करें। इस घटना के बाद बांग्लादेश सरकार द्वारा जांच कराये जाने पर दीपू को निर्दोष पाया गया था। 

जेहादी मानसिकता के खिलाफ हिन्दु सहित अन्य धर्म के लोग हो एकजुट: जैलेन्द्र कुमार

भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि उग्र मुस्लिम भीड़ के द्वारा ईश निंदा का गलत आरोप लगाकार हिन्दू युवक को मारकर उसे जला देना निंदनीय घटना है। उग्र जेहादी मानसिकता के खिलाफ दुनिया के सभी हिन्दुओं सहित अन्य धर्म के लोगों को भी एकजुट होने की जरूरत है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, हिमांशु शेखर चौधरी, ओबीसी मोरचा जिलाध्यक्ष नरेश साहू, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, अजय कुमार महतो, आजसू प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो, राजेन्द्र महतो, संजय नायक, संजय महतो, अजय सिंह भोगता, बुधराम बेदिया, पंचम भोगता, जगेश्वर महतो आदि उपस्थित थे।   

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم