GA4-314340326 गिरिडीह: कोयलांचल चेंबर ने किया पूजा समितियों को सम्मानित

गिरिडीह: कोयलांचल चेंबर ने किया पूजा समितियों को सम्मानित

समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित करते मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू 
अमित सहाय/ गिरिडीह: कोयलांचल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने रविवार को गिरिडीह के एक होटल में 'पूजा समिति सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन किय। मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में दुर्गा पूजा की 48 और छठ पूजा की 28 समितियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सुदिव्य कुमार सोनू ने आयोजकों को इस पहल के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समितियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ती है, जिससे त्योहारों के आयोजन में और निखार आता है। उन्होंने भविष्य में भी हर वर्ष ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए चेंबर को प्रेरित किया।

किस समिति को किस श्रेणी में मिला पुरस्कार 

 * बेहतर साज-सज्जा: विश्वनाथ मंदिर

 * बेहतर विधि व्यवस्था: पचंबा पूजा समिति

 * बेहतर साफ-सफाई: फॉरेस्ट कॉलोनी

 * बेहतर पंडाल: पपरवाटांड़ पूजा समिति

 * भव्य मेला: सिहोडीह पूजा समिति

 * कंधे पर विदाई (परंपरा): बड़की माता, छोटकी माता, विश्वनाथ मंदिर, पचंबा, बनियाडीह और सेंट्रल पीठ पूजा समिति। इसके अतिरिक्त, बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम और प्रतिमा विसर्जन में सहयोग के लिए मानसरोवर तालाब विसर्जन समिति को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

निर्णायक मंडल व सहयोगियों का भी मिला सम्मान

मंत्री के हाथों कार्यक्रम के प्रायोजक दिवेन तिवारी और निर्णायक मंडल के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में पत्रकार बिनोद कुमार शर्मा, निशांत गुप्ता, राजीव साहा, मुज्तबा अंसारी, शाहिद कयूम, विकास सिंह और रामजी प्रसाद शामिल हैं। संचालन कार्यक्रम संयोजक अरविंद कुमार व धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष राहुल वर्मन ने किया। कार्यक्रम में चेंबर अध्यक्ष राहुल वर्मन, सचिव गोपाल भदानी, कोषाध्यक्ष डॉ. सुमन, संरक्षक संजय सिंह, उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता समेत कार्यकारी सदस्य राहुल कुमार, सुजीत कपीशवे, सौरव महासेठ, ऋषि सलूजा, संजय कुमार, विकास गुप्ता, धर्म प्रकाश, मसरूर सिद्दीकी, रवि राज, अरुण साह, कृष्णा साहू, सौरभ बर्मन, सुभाजित चटर्जी और दशरथ प्रसाद उपस्थित थे।



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने