फोटो: विराट तेली जतरा को संबोधित करते सांसद ढुल्लू महतो।
KANKE,(RANCHI)। तेली समाज को अब सामाजिक और राजनीतिक नेतृत्व मिलना चाहिए। यह बात सांसद ढुल्लू महतो ने कांके होचर में शुक्रवार को आयोजित विराट तेली जतरा में मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने कहा कि अपने श्रम, उद्यम, उत्पादन के बूते तेली समाज उद्योगों का जनक रहा है। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि तेली समाज अपने मेहनत से उत्पादन की रीढ़ है, लेकिन अब तक प्रतिनिधित्व में इसको न्याय नहीं मिला है। इस स्थिति को बदलने के लिए मांग को अधिकार और अधिकार को दबाव में बदलना होगा। राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने कहा कि पार्टी विशेष की भक्ति छोड़कर जाति समाज की बात करने की जरूरत बताई। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, अजय शाह, अरुण साहू, फूलचंद साहू ने भी जतरा को संबोधित किया। इसके बाद पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ तेली जतरा का आयोजन किया गया। इस आयोजन से होचर गांव मानों तेली पहचान और गौरव का जीवंत प्रतीक बन गया था। इसके आयोजन में केंद्रीय तेली जतरा समिति, होचर के अध्यक्ष शत्रुघन साहू, संजय साहू गुड्डू, बेनी साहू, संजय साहू, पंकज कश्यप, धनेश्वर साहू, शंकर साहू, निरंजन साहू, लक्ष्मण साहू, देवेंद्र साहू, सुलेंद्र साहू आदि का विशेष योगदान रहा।
कांके में हुआ विराट तेली जतरा का आयोजन तेली समाज को मिले सामाजिक व राजनीतिक नेतृत्व : ढुल्लू महतो
Kanke
0
Tags
Kanke News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.