GA4-314340326 संजय सिंह बने सिकिदिरी जलविद्युत परियोजना प्रबंधक, बोले एक पखवाड़े के अंदर शुरू होगा बिजली उत्पादन

संजय सिंह बने सिकिदिरी जलविद्युत परियोजना प्रबंधक, बोले एक पखवाड़े के अंदर शुरू होगा बिजली उत्पादन

संजय सिंह का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत करते 
angara(ranchi) स्वर्णरेखा जलविद्युत परियोजना सिकिदिरी का नया परियोजना प्रबंधक संजय सिंह का बुधवार को जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा व जिला परिषद सदस्य(पश्चिमी) के प्रतिनिधि रामसाय मुंडा ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। विनय अंगीरा कुछ दिन पहले सेवानिवृत हो गए। परियोजना के वरीय प्रबंधक के पद पर काम कर रहे संजय सिंह को नया परियोजना प्रबंधक का दायित्व सौंपा गया। राजेन्द्र शाही मुंडा ने कहा कि संजय सिंह को परियोजना प्रबंधक बनाए जाने से परियोजना के विकास को गति मिलेगी। संजय सिंह ने बताया कि सामूहिक प्रयास से परियोजना के कार्यो को आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर राजेन्द्र यूनाइटेड के संयुक्त सचिव बिपिन मुंडा व दीपक महतो आदि उपस्थित थे। 

एक पखवाड़े के अंदर सिकिदिरी से शुरू होगा बिजली का उत्पादन 

ट्रेस रेक की मरम्मत करते 
नवनियुक्त परियोजना प्रबंधक संजय सिंह ने बताया कि एक पखवाड़े के अंदर सिकिदिरी जलविद्युत परियोजना से बिजली का उत्पादन शुरू हो जाएगा। ट्रेस रेक की मरम्मती का काम अंतिम चरण में है। वर्तमान में गेतलसूद डैम का जलस्तर 33 फीट के करीब है। गेतलसूद डैम में पर्याप्त जलस्तर होने के कारण प्रयास होगा की पीक आवर में लगातार परियोजना से बिजली का उत्पादन सुचारू रूप से चले। चूंकी ट्रेस रेक पहाड़ी पर स्थित है। डिजाइन भी पचास साल पुराना है। इसलिए इसके रिपेयर करने में समय लगा। स्टीम लाइन वाटर फलो सुनिश्चित करने के लिए कार्यस्थल पर स्ट्रक्चर मोडिफिकेशन किया गया है। पुरानी डिजाइन की जगह इस पर गुणवत्तापूर्ण सिविल स्ट्रकचर बनाया जा रहा है जो 100 बेयरिंग प्रेशर को भी झेल सकता है। ज्ञात हो कि 6 मार्च 2025 को पावर हाउस एक के पास ट्रेस रेक टूट गया था। जिससे बिजली उत्पादन ठप्प हो गया। बिजली उत्पादन ठप्प् होने से इस वर्ष अभी तक राज्य सरकार को करोड़ों रूपया के राजस्व का नुकसान हो चुका है।                       

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने