GA4-314340326 सिल्ली अंचल कार्यालय में 9 में से सिर्फ एक राजस्वकर्मी, कार्य ठप

सिल्ली अंचल कार्यालय में 9 में से सिर्फ एक राजस्वकर्मी, कार्य ठप

सिल्ली प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन।

अनूप महतो/सिल्ली (रांची): सिल्ली अंचल कार्यालय इन दिनों राजस्व कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रहा है। इसका सीधा खमियाजा प्रखंड क्षेत्र के आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। मामूली राजस्व संबंधी कार्यों के लिए भी लोगों को हफ्तों-महीनों तक अंचल कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे कार्य में विलंब होने पर लोग अक्सर अधिकारियों और कर्मचारियों को कोसते नजर आते हैं।

ये हैं कर्मचारी भुनेश्वर सिंह।

कर्मचारियों की भयावह स्थिति

कार्यालय सूत्रों के अनुसार अंचल कार्यालय में 9 राजस्व कर्मचारी के पद सृजित हैं। लेकिन, वर्तमान में स्थिति यह है कि महज एक राजस्व कर्मचारी कार्यरत हैं। अंचल निरीक्षक (CI) का पद रिक्त होने के कारण इसी एकमात्र कर्मचारी के पास CI का भी प्रभार है।

 * सृजित पद : 9 राजस्व कर्मचारी (9 हल्का)

 * वर्तमान पदस्थापित : 4 राजस्व कर्मचारी

 * कार्यरत/प्रभारी : 1 राजस्व कर्मचारी (भुवनेश्वर सिंह), जिनके पास CI का भी प्रभार है।

 * अन्य तीन की स्थिति : 2 कर्मचारियों ने प्रतिनियुक्ति (Deputation) करा ली है, लेकिन उन्हें वेतन सिल्ली से ही मिल रहा है। एक कर्मचारी अनुपस्थित रहने के कारण प्रभार मुक्त कर दिया गया है।

इस अकेले कर्मचारी के भरोसे सिल्ली प्रखंड के 20 पंचायत, जिनमें लगभग 102 राजस्व गाँव और टोले सम्मिलित हैं, का कार्य किसी तरह चलाया जा रहा है। राजस्व कर्मचारियों की कमी के कारण सरकार की ओर से संचालित राजस्व से संबंधित लगभग सभी कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

आवेदन दिखातीं अंचल अधिकारी अरुणीमा एकं।

सीओ ने उठाई समस्या

सिल्ली की अंचलाधिकारी (CO) अरुणीमा एक्का ने बताया कि उन्होंने राजस्व कर्मचारी की कमी को लेकर अपर समाहर्ता (Additional Collector) और उपायुक्त (Deputy Commissioner) रांची को दो-दो बार पत्र लिखा है, लेकिन अब तक किसी भी नए राजस्व कर्मचारी की नियुक्ति नहीं की गई है।

डीएससी डीएक्टिवेट बनी नई बाधा

सीओ के अनुसार, कर्मचारियों की कमी के अलावा एक नई तकनीकी समस्या भी सामने आई है। एकमात्र कार्यरत राजस्व कर्मचारी का डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (DSC) डीएक्टिवेट हो गया है। इसे एक्टिवेट करने के लिए NIC (नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर) को भेजा गया है।

सीओ ने NIC टेक्निकल सपोर्ट से फोन पर बात की, जिस पर टीम ने कहा है कि एक राजस्व कर्मचारी को 9 हल्का (सर्किल) के लिए एक्टिवेट नहीं किया जा सकता है, क्योंकि यह पॉलिसी के विरुद्ध है। यह तकनीकी बाधा भी राजस्व संबंधी कार्यों में और विलंब कर रही है।



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने