GA4-314340326 कांके में चलाया गया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

कांके में चलाया गया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

फोटो: कांके में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाते डीएसपी अमर कुमार पांडेय और अन्य। KANKE, (RANCHI)। एसएसपी रांची के निर्देश पर गुरुवार की शाम से देर रात तक कांके और पिठौरिया थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सघन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। डीएसपी हेडक्वार्टर वन अमर कुमार पांडेय तथा सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। दो पहिया और चार पहिया वाहनों के डिक्की, सवारों के बैग आदि की गहनता से जांच की गई। इसमें इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार रजक, सब इंस्पेक्टर कफील अहमद, राजकुमार तिग्गा, रविशंकर सहित अन्य पदाधिकारी और जवान शामिल थे। दिल्ली में हुई आतंकी घटना के बाद राजधानी रांची में भी पुलिस काफी सक्रिय हो गई है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم