फोटो: नवीन तिर्की, नवनियुक्त झामुमो कांके प्रखंड अध्यक्ष। KANKE,(RANCHI)। झामुमो केंद्रीय समिति ने रांची जिला संयोजक मंडली द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर झामुमो कांके प्रखंड समिति का पुनर्गठन कर दिया है। क्षेत्र में काफी सक्रिय और युवा नेता नवीन तिर्की को कांके प्रखंड झामुमो का अध्यक्ष बनाया गया है। वे कांके थाना क्षेत्र के चूड़ी टोला गांव के निवासी हैं। झामुमो पार्टी के साथ ही नवीन तिर्की सरना समिति कांके तथा आदिवासी समाज के विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों में काफी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर अंसारी का स्थान लेंगे। वहीं हनीफ अंसारी, बाबूलाल महतो, फनिंद्र मुंडा, मोहन उरांव और शेख बदरुद्दीन को उपाध्यक्ष, अशोक साहू सचिव, रंथू उरांव और बाबूलाल साहू सह सचिव तथा बसंत कुमार महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। नवीन तिर्की को प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय, निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम, वरीय नेता समनूर मंसूरी, सोनू मुंडा,अजीज अंसारी तथा सुजीत कुजूर आदि ने बधाई दी है।
नवीन तिर्की बनाए गए कांके झामुमो प्रखंड अध्यक्ष
Kanke
0
Tags
Kanke News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.