GA4-314340326 गिरिडीह में महिला की निर्मम हत्या, सिर-धड़ अलग मिले

गिरिडीह में महिला की निर्मम हत्या, सिर-धड़ अलग मिले

  

मृतका के घर के बाहर जमा लोग।
 गिरिडीह (झारखंड): गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र के अम्बाटांड गांव में शुक्रवार की सुबह एक महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान शांति देवी के रूप में हुई है, जिसकी हत्या कर शव को क्षत-विक्षत कर दिया गया। इस भयावह घटना से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

 सिर और धड़ अलग-अलग मिले

घटना की जानकारी तब हुई जब मृतका के पति गंगाधर सिंह घर लौटे। उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी शांति देवी का धड़ घर के अंदर पड़ा है, जबकि सिर घर से कुछ ही दूरी पर मिला। यह खौफनाक दृश्य देखकर ग्रामीण गुस्से से उबल पड़े।

 पति ने लगाया जमीन विवाद में हत्या का आरोप

गंगाधर सिंह ने गांव के ही एक परिवार के तीन सदस्यों - शंकर ओझा, राहुल ओझा और गौरी देवी - पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जमीन विवाद में उनकी पत्नी को मौत के घाट उतारा गया है।

गंगाधर सिंह के अनुसार, गुरुवार की रात वह दूसरे घर से खाना लेकर अपने घर जा रहे थे। जब वह घर के करीब पहुंचे, तो उन्होंने शंकर ओझा, गौरी देवी और उनके बेटे राहुल ओझा को उनके घर से भागते हुए देखा। गंगाधर ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे फरार होने में सफल रहे। वापस घर लौटने पर उन्होंने अपनी पत्नी शांति देवी का शव देखा।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस 

           पुलिस का आक्रोशित परिजनों ने किया विरोध

घटना की सूचना मिलते ही लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर SDPO राजेंद्र प्रसाद और जमुआ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में जमुआ, हीरोडीह समेत तीन थानों की पुलिस टीम अंबाटांड गांव पहुंची।

मौके पर मौजूद मृतका के परिजनों ने स्थानीय पुलिस पर अपना गुस्सा जाहिर किया। इस दौरान भाजपा नेता सुबोध राय सहित कई अन्य लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे और इस क्रूर घटना की कड़ी निंदा की। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।





Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم