GA4-314340326 खराब ट्रांसफार्मर बदला गया, कई दिनों बाद गांव में पहुंची बिजली

खराब ट्रांसफार्मर बदला गया, कई दिनों बाद गांव में पहुंची बिजली

angara(ranchi)  बीसा पंचायत के सीमराटोली में शुक्रवार को खराब ट्रांसफार्मर को बदला गया। 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। खिजरी विधायक राजेश कच्छप की पहल पर खराब नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। इसका उदघाटन खाद्य आपूर्ति विभाग के विधायक प्रतिनिधि अजय करमाली ने किया। अजय करमाली ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पिछले कई दिनों से सीमराटोली गांव अंधेरे में था। उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही थी। इस अवसर पर बीसा कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष अशोक बेदिया, जीवधन बेदिया, बिपता बेदिया, फागूराम बेदिया, सुनीता देवी, पुसुवा लोहरा, छत्रपति बेदिया, देव नारायण बेदिया, रमेश बेदिया आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم