GA4-314340326 राज्य में जल्द होगी निकाय चुनाव की घोषणा: विनोद पांडेय

राज्य में जल्द होगी निकाय चुनाव की घोषणा: विनोद पांडेय

विनोद पांडेय को माला पहनाकर स्वागत करते झामुमो नेता।
देवघर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता और राज्य समन्वय समिति के सदस्य विनोद पांडेय गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंचे। परिसदन में स्थानीय झामुमो नेताओं ने उनका स्वागत किया। विनोद पांडेय ने परिसदन में एक संगठनात्मक बैठक की, जिसमें पंचायत से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, और यह सुनिश्चित करना था कि राज्य सरकार के निर्णय व कार्यक्रमों का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचे। इसमें झामुमो के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

​निकाय चुनाव की तैयारी

​पत्रकारों से बात करते हुए विनोद पांडेय ने बताया कि सरकार के निर्णय और कार्यक्रमों को धरातल पर लागू करने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव होने हैं और जल्द ही इसकी घोषणा भी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार अपने स्तर से निकाय चुनाव की तैयारी कर रही है और झामुमो भी पूरी जोर-शोर से इसकी तैयारी में जुटा है। विनोद पांडेय ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य निकाय चुनाव में झामुमो का परचम लहराना है और इस चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी भी होंगे। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव दलगत आधार पर होगा या नहीं, इस पर अभी निर्णय लिया जाना बाकी है।




Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने