GA4-314340326 रांची में बस से टकरा स्कूटी सवार छात्रा गिरी, चक्के से सिर कुचला, मौत

रांची में बस से टकरा स्कूटी सवार छात्रा गिरी, चक्के से सिर कुचला, मौत

दुर्घटनालस्थल पर लगा जाम, इनसेट में मृतका (फाइल फोटो) व घायल भाई।
 Ranchi : राजधानी रांची के खेलगांव स्टेडियम के सामने गोलंबर के पास शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे हुई सड़क दुर्घटना में एक छात्रा की जान चली गई। वह अपने छोटे भाई को स्कूटी पर बैठाकर पूजा करने लालगंज स्थित सूर्य मंदिर जा रही थी। दुर्घटना में भाई की दाएं हाथ की कोहनी में हल्की चोट लगी है। मृतका का नाम ऋषिका (उम्र 16 वर्ष) है और वह कोकर के चूना भट्‌ठा निवासी श्याम कुमार निषाद की पुत्री थी। वह दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। खेलगांव स्टेडियम के सामने टर्निंग पर तेज रफ्तार में जा रही सरला बिरला स्कूल की बस को ओवरटेक करने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह दाईं ओर मुड़ कर बस में टकराकर गिर पड़ी और बस का पिछला चक्का उसके सिर पर चढ़ गया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने खेलगांव चौक  को जाम कर दिया। लोग बस चालक को गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। करीब दो घंटे तक यातायात ठप रहा। पुलिस प्रशासन ने लोगों को समझा-बुझा कर जाम हटवाया। इसके बाद पंचनामा करके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

खेलगांव थाने में विभि‌न्न दलों के नेताओं की उपस्थिति में चेक लेते मृतका के पिता। 

स्कूल प्रबंधन ने दिया 5 लाख रुपए, दो बच्चों को निशुल्क पढ़ाएगा भी 

खेलगांव थाने में पुलिस की उपस्थिति में सरला बिरला स्कूल प्रबंधन और मृतका के पिता श्याम कुमार निषाद के समझौता हुआ। समझौते के तहत मुआवजा राशि के रूप में पांच लाख रुपए का चेक मृतका के पिता को दिया गया। साथ ही, दो बच्चों को निशुल्क पढ़ाने की भी जिम्मेदारी ली। इसके बाद मृतका के पिता की ओर से थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। समझौते के दौरान कांग्रेस नेता मुन्ना राम, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमलेश राम, राजद नेता सह पूर्व वार्ड पार्षद अर्जुन यादव, झारंखड अभिभावक संघ रे अध्यक्ष व भाजपा नेता अजय राय उपस्थित थे।

कैसे हुई दुर्घटना देखिए वीडियो फुटेज


यह सरला बिरला स्कूल की बस में लगे सीसीटीवी का वीडियो फुटेज है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। सौ.N.R



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने