GA4-314340326 Deoghar : पन्नलाल मिश्र बने छठ पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष

Deoghar : पन्नलाल मिश्र बने छठ पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष

  

बैठक में शामिल छठ पूजा समिति के लोग।

देवघर:  छठ पूजा सेवा समिति की आम सभा गुरुवार को न्यू ग्रैंड होटल के सभागार में हुई। इसमें छठ पर्व महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। आमसभा में वर्ष 2024 के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। वर्ष 2025-26 के लिए समाससेवी पन्नालाल मिश्र को छठ पूजा सेवा समिति (शिवगंगा तट) का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही प्रदीप केसरी को महासचिव, दिलीप कुमार केसरी कोषाध्यक्ष चुने गए। 14 उपाध्यक्ष एवं 10 मंत्रियों का भी चयन किया गया। इस अवसर पर स्मारिका का प्रकाशन किया जायेगा। जिसके सम्पादक जगदीश प्रसाद मुन्दड़ा एवं विनोद वर्मा होंगे। अन्य विभागों के कार्यों का भी बंटवारा किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष हनुमान केसरी ने सभी सदस्यों से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया। शिवगंगा की विशेष सफाई के लिए नगर निगम के पदाधिकारियों से मिलकर अनुरोध करने के लिए कमेटी का गठन किया गया। बैठक में हनुमान प्रसाद केसरी, पन्नालाल मिश्र, जगदीश प्रसाद मुन्दड़ा, प्रदीप कुमार केसरी, दिलीप कुमार केसरी, रवि कुमार केसरी, रवि गुप्ता, बुद्धिनाथ झा, अजय पलिवार, दया शंकर केसरी, कैलाश चौधरी, अरूण साह, सुधीर कुमार गुप्ता, जीतू कुमार कसेरा, उपेन्द्र केसरी, गोपाल केसरी, राजेश कुमार कसेरा, राकेश सिंहानिया, मदन केसरी, दीपक कुमार केसरी, अविनाश केसरी, रमा शंकर गोस्वामी, आदर्श साह, अजय संतोषी, पिंटू केसरी, रविशंकर केसरी, रतन चौधरी मौजूद थे।

छठ के कार्यक्रम

25 अक्टूबर (शनिवार) : कद्दू भात (नहाय-खाय)

26 अक्टूबर (रविवार) : खरना

27 अक्टूबर (सोमवार) : संध्या अर्घ्य  

28 अक्टूबर (मंगलवार) : प्रातः अर्घ्य




Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने