GA4-314340326 कुरमी जाति के अजजा सूची में शामिल होने की कवायद का होगा विरोध: रामानंद बेदिया

कुरमी जाति के अजजा सूची में शामिल होने की कवायद का होगा विरोध: रामानंद बेदिया

आदिवासी महासभा में जुटे लोग
angara(ranchi) अनगड़ा प्रखंड के टाटी के गैसीफायर में शुक्रवार को जागो आदिवासी अभियान को लेकर आदिवासी महासभा हुई। इसका नेतृत्व टाटी मुखिया रामानंद बेदिया ने की। महासभा में टाटी, सुरसू, बरवादाग, जोन्हा व गुड़ीडीह पंचायत से काफी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। संकल्प सभा कर सभी ने एक स्वर से कुरमी जाति को आदिवासी सूची में शामिल करने की किसी भी कवायद का पुरजोर विरोध किया। रामानंद बेदिया ने कहा कि कुरमी जाति के लोग एक तरफ तो ओबीसी आरक्षण का लाभ ले रहे है वही मूल आदिवासी जाति के आरक्षण को हड़पने के लिए अजजा की सूची में शामिल होना चाहते है। सिल्ली विस के आदिवासी समाज इसे कतई बर्दाश्त नही करेगा। सिल्ली विस में आदिवासी के वोट से ही कुरमी विधायक बनता है लेकिन वर्तमान परिस्थिति में कुरमी समाज ने अपना चरित्र दिखा दिया। कहा कि इस मामले को लेकर 12 अक्टूबर को टाटी स्कूल मैदान में विशाल आदिवासी सभा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर एतवा बेदिया, भीम सिंह मुंडा, श्यामसुंदर बेदिया, बालेश्वर बेदिया, धर्मनाथ बेदिया, गणपति भोगता, रामदास लोहरा, विगंबर सिंह मुंडा, शंभू मुंडा, महेन्द्र बेदिया, अरूण बेदिया, कंचन बेदिया, बीरबल बेदिया, शनिका बेदिया, आनंद लोहरा, अरविंद बेदिया, अजय बेदिया, संतोष बेदिया, राजेन बेदिया, सुषमा देवी, मुनीबाला देवी आदि उपस्थित थे।   

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने