angara(ranchi) रामकृष्ण मिशन आश्रम मोराबादी रांची के मार्गदर्शन में रोटरी क्लब आफ रांची मिडटाउन के सहयोग से मंगलवार को बीसा पंचायत के गुंदलीटोली, बेहराटोली, एवं टूंगरी टोली के अखंडानंद शिक्षा एवं संस्कार केंद्र में बच्चों को पढ़ाई के लिए चार्जिंग बल्ब, कॉपी, पेन, पेंसिल, स्कूल ड्रेस, पटाखे एवं मिठाइयों का वितरण किया गया। वहीं 30 असहाय वृद्ध महिला, पुरुष के बीच साड़ी एवं धोती व वृद्ध महिलाओं के बीच स्टिक का वितरण भी किया गया। रामकृष्ण मिशन आश्रम के स्वामी भक्तिशानंद महराज ने सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष जया भारती, राजेश प्रशांत, बीके घोष, बृजेंद्र झा, अनुराधा जायसवाल, भूपेंद्र सिंह जग्गी, बीसा मुखिया मंजोती देवी, विवेकानन्द सेवा केंद्र के सचिव कमल बेदिया, शिवचरण बेदिया, अमृत बेदिया, अशोक बेदिया, सोहन बेदिया, रीता कुमारी, सोहरैया बेदिया, जितेन्द्र कुमार महतो आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.