GA4-314340326 आदिवासी बचाओ मोर्चा के विरोध सम्मेलन में उमड़े लोग : सिल्ली विस ST सीट हो: रामानंद

आदिवासी बचाओ मोर्चा के विरोध सम्मेलन में उमड़े लोग : सिल्ली विस ST सीट हो: रामानंद

सम्मेलन में शामिल आदिवासी समाज के लोग।
angara(ranchi)  आदिवासी बचाओ मोरचा द्वारा टाटी स्कूल मैदान में रविवार को आयोजित कुरमी विरोध सम्मेलन में काफी संख्या में आदिवासी समुदाय की भीड़ उमड़ी। आदिवासी समाज के लोग कुरमी जाति को अजजा की सूची में शामिल करने की कवायद का विरोध कर रहे थे। मुख्य वक्ता आजसू नेता सह टाटी मुखिया रामानंद बेदिया थे। संचालन अरूण बेदिया व अनूप सिंह मुंडा ने किया। मौके पर रामानंद बेदिया सहित अन्य आजसू कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी छोड़ने की घोषणा किया। विरोध सम्मेलन में सुरसू, सिंगारी, टाटी, राहे, सिल्ली, सोनाहातू, तमाड़, बुंडू, जोन्हा, नवागढ़, कुच्चू, अनगड़ा, बरवादाग सहित विभिन्न् क्षेत्रों से काफी संख्या में आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक हथियार के साथ शामिल हुए।

सिल्ली विस आदिवासियों के लिए हो सुरक्षित: बेदिया

रामानंद बेदिया ने सिल्ली विस सीट को आदिवासियों के सुरक्षित सीट घोषित करने की मांग की। कहा कि 2026 के परिसीमन में सिल्ली सीट को आदिवासियों के लिए रिजर्व सीट घोषित कराने की मांग को लेकर जोरदार आंदोलन किया जाएगा। साथ ही भविष्य में होनेवाले लोस व विस के चुनाव में कुरमी जाति के उम्मीदवार को आदिवासी समाज वोट नही करेगा। कहा की सिल्ली विस क्षेत्र में कुल मतदाताओं में से आधा आदिवासी मतदाता है। इसके अलावा सामूहिक संकल्प लेकर एकजुट होकर कुरमी समाज के आदिवासी बनाओ आंदोलन का विरोध करने का निर्णय लिया गया। 

इनकी रही उपस्थिति

सम्मेलन में झारखंड आंदोलनकारी अमित सिंह मुंडा उर्फ गडाम, बरवादाग के ग्रामप्रधान गणेश बेदिया, कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया, सुरसू मुखिया सुमित्रा देवी, जोन्हा मुखिया कृष्णा मुंडा, राजू उरांव, सोहरैया बेदिया, श्यामसुंदर बेदिया आदि ने भी अपने अपने विचार रखा। इस अवसर पर उपमुखिया बीरबल बेदिया, कंचन बेदिया, भोलानाथ बेदिया, बालेश्वर बेदिया, सचिदानंद मांझी, बिरसा उरांव, पुष्पा देवी, धर्मनाथ बेदिया, दिगंबर सिंह मुंडा, रघुनाथ बेदिया, घुरन मुंडा, सुमन बेदिया, रामदास लोहरा, लोधी बेदिया, निरंजन बेदिया, सुंदर सिंह मुंडा, वीर कुंवर सिंह मुंडा, महेन्द्र बेदिया आदि उपस्थित थे।    



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم