 |
मृतक बाली महली |
angara (ranchi) समाजसेवी और कांग्रेस नेता कुच्चू निवासी बाली महली(65) का रविवार की रात में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। आज स्वजन इलाज के लिए रिम्स ले गए, लेकिन समय पर इलाज नही शुरू होने के कारण रिम्स के गेट में ही बाली महली की मौत हो गई। मृतक अपने पीछे विधवा सुकमनी देवी, पुत्र मधु महली व नारायण महली सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए। निधन की सूचना फैलते ही गांव में शोक व्याप्त हो गया। कुच्चू के मुखिया सहदेव बेदिया ने बताया कि बाली महली के निधन से गांव का एक अभिभावक चला गया। वे सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। अंतिम संस्कार सोमवार को पूर्वाहन 11 बजे कुच्चू मुक्तिधाम में किया जाएगा। इनके निधन पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप, कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया, भाजपा सिकिदिरी मंडल अध्यक्ष सोहरैया बेदिया, प्रज्ञा केन्द्र संचालक सोहरैया बेदिया, भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष शिवदास गोस्वामी, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, पंसस फाल्गुनी शाही, टाटी मुखिया रामानंद बेदिया, बालेश्वर बेदिया, राजकिशोर प्रसाद, शफीक अंसारी, नईम अंसारी, अजय उरांव आदि ने अपनी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। ax
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.