GA4-314340326 मेढ़ेटुंगरी में 7 सितंबर को करमा मिलन समारोह, झल्लू मुंडा बने अध्यक्ष

मेढ़ेटुंगरी में 7 सितंबर को करमा मिलन समारोह, झल्लू मुंडा बने अध्यक्ष

अध्यक्ष झल्लू मुंडा
angara(ranchi)  ग्रामीण युवा संगठन मेढ़ेटुंगरी के तत्वाधान में 7 सितंबर को करमा मिलन समारोह का आयोजन मेढ़ेटुंगरी फुटबाल मैदान में किया जा रहा है। इसमें आसपास की कई टीमें शामिल होंगी। साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में नागपुरी के कई प्रसिद्ध कलाकार शामिल होंगे। कार्यक्रम अपराहन 4 बजे से शुरू होगी। आयोजन को सफल बनाने को लेकर एक कमिटि का गठन किया गया है। अध्यक्ष झल्लू मुंडा, सचिव सेवाराम महतो, कोषाध्यक्ष किशुन महतो, उपाध्यक्ष विजय चौधरी, उपसचिव शनि मुंडा, कार्यकारी अध्यक्ष श्याम कुमार महतो को बनाया गया। इसके अलावा संरक्षक ग्रामप्रधान बाबुलाल मुंडा, मुखिया रौशनलाल मुंडा, पंसस प्रतिनिधि साहेबराम महतो, रीता देवी, सोहन महतो, रामजीत नायक, राजेन्द्र महतो, दुर्गा महतो, मनोज कुमार चौधरी, कामेश्वर महतो, सोमरा मुंडा को रखा गया।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم