angara(ranchi) बोंगईबेड़ा के बानपुर में शुक्रवार को कृषि विज्ञान केन्द्र, दिव्यायन, मोरहाबादी, रांची के द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा व मृदा स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान उत्क्रमित हाई स्कूल परिसर बानपुर में हुआ। वैज्ञानिक डा. मनोज कुमार सिंह (कृषि विज्ञान केन्द्र, राँची) ने विद्यार्थियों को मृदा स्वास्थ्य की जानकारी दी। बताया कि रासायनिक खादों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की उर्वरता में निरंतर कमी आ रही है और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी के कारण फसल उत्पादन प्रभावित हो रहा है। इसे रोकने के लिए मृदा परीक्षण कराना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड का उपयोग करना तथा संतुलित पोषण प्रबंधन अपनाना आवश्यक है। मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ और सूक्ष्म पोषक तत्वों की संतुलित मात्रा फसलों की गुणवत्ता बढ़ाती है। मृदा संरक्षण केवल खेती के लिए ही नहीं, बल्कि पर्यावरण व आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए भी जरूरी है। जैविक खाद, हरी खाद और फसल अवशेष प्रबंधन अपनाकर मिट्टी की उर्वरता बनाए रखी जा सकती है। स्वस्थ मृदा ही स्वस्थ फसल और स्वस्थ समाज की आधारशिला है। इसके साथ ही स्वच्छता पखवाड़ा पर विद्यार्थियों को साफ–सफाई, व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर बीटीएम नीरा सबिता जोजो, स्कूल के प्राचार्य आनन्द कुमार साहू आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.