बच्चों ने आदर्श नागरिक बनने का लिया संकल्प

angara(ranchi)  बलदेव चिल्ड्रेन एकेडमी लुपुंग के द्वारा शुक्रवार को शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इसका उदघाटन नीलकंठ चौधरी उर्फ मंटू चौधरी ने किया। स्कूल के निदेशक दिनेश महतो ने बच्चों ने आदर्श भारतीय नागरिक बनने का आहवान किया। सभी बच्चों ने इसका संकल्प लिया। आदर्श नागरिक बनने के सिद्धांत बताए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी। प्रिंसिपल जयप्रकाश कुमार ने बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के नैतिक पक्ष की जानकारी दी। आयोजन को सफल बनाने में राजेन्द्र चौधरी, जलेश महतो, कारनोलस ओड़ेया, सुजाता कुमारी, किरण मोनिका एक्का, डेसी रानी कुजूर, कृति कुमारी, शीला महतो आदि का योगदान रहा।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم