angara(ranchi) गोंदलीपोखर महावीर आखड़ा में शुक्रवार को कुरमी समाज अनगड़ा के द्वारा आदिवासी कुरमी करम मिलन समारोह का आयोजन हुआ। मौके पर आसपास के दर्जनों गांवों से युवक-युवतियां समूहों में पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए। रंगारंग कार्यक्र में भूमि बैंड म्यूजिक ग्रुप के प्रसिद्ध कलाकारों गायक मजबूल खान, इग्नेश कुमार, फुलमनी देवी, केशव केसरिया, अनिता बाड़ा, राजू केरकेट्टा, लिटिल चंदन कुमार ने अपनी अपनी कला की शानदार प्रस्तुती दी।
 |
|
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो धीरज, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रणधीर चौधरी, समाजसेवी नीलकंठ चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी व रामपोदो महतो थे। अध्यक्षता जलेश्वर महतो उर्फ मार्शल ने किया। रामटहल चौधरी ने कहा कि करमा मिलन समारोह आपसी मेलजोल बढ़ाकर अपनी संस्कृति को संरक्षित करने का साधन है। हमें अपनी संस्कृति को लेकर विकास में अपना योगदान देना होगा। संचालन राजेश महतो ने किया। मौके पर डा. रिझू नायक, समाजसेवी शिवलाल महतो, रामनाथ महतो, पंकज कुमार महतो, सतीश महतो, सचिव सुप्रेश महतो, कोषाध्यक्ष बाबुराम महतो, नरेश साहू, विरेंद्र सिंह भोगता, सुनील महतो, रामसाय मुंडा, अजय भोगता, मुखिया सरिता तिर्की आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.