angara(ranchi) घटिया स्तर का सड़क निर्माण कराए जाने का आरोप लगाकर ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को महेशपुर से शुनुवाबेड़ा सड़क निर्माण कार्य को बंद करा दिया। अनगड़ा-गेतलसूद मार्ग में महेशपुर स्कूल से मेढ़ेटुंगरी तक 2 किमी पक्का सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसका नेतृत्व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी व दुर्गा महतो कर रहे थे। मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि रोड निर्माण के दौरान 500 फीट पीसीसी पथ की ढलाई बेहद घटिया स्तर के सीमेंट से किया गया। थिकनेस भी मानक से कम है। कई बार ग्रामीणों ने सीमेंट को बदलने का आग्रह किया था लेकिन कुछ नही हुआ। दुर्गा महतो ने कहा कि बगैर फलोरिंग मशीन के ही पीसीसी की ढलाई हुई है। जेसीबी का मानक भी घटिया है। पहली बारिश में कई जगह से रोड उखड़ गया है। ग्रामीणों ने कहा कि मामले की जांच कर घटिया निर्माण में सुधार लाया जाए। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. सत्यदेव मुंडा, समाजसेवी साहेबराम महतो, भाजपा एसटी मोरचा जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया, सोनेलाल महतो, मुनेश्वर मुंडा, बसंत चौधरी, अजय नायक, सुरेश महतो आदि शामिल थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.