GA4-314340326 त्रासदी:भारी वर्षा से अनेक कच्चा मकान हुआ ध्वस्त

त्रासदी:भारी वर्षा से अनेक कच्चा मकान हुआ ध्वस्त

angara(ranchi)  तीन दिनों से हो रही भारी वर्षा ने भयंकर तबाही मचायी है। काफी संख्या में कच्चा मकान ध्वस्त हो गया। अनेक मकानों में दरारे आ गई। हेसातू दुबलाबेड़ा के बिरसा बेदिया का कच्चा मकान का दीवर में दरारे आ गई। राजाडेरा पंचायत के शासनबेड़ा निवासी दिलीप महतो का दो एकड़ खेत में लगा धान का फसल बह गया। साथ ही पूरे खेत में गाद जमा हो गया। दिलीप का कच्चा मकान भी ध्वस्त हो गया। इसके अलावा नरेश महतो व दुर्गा महतो का मकान ध्वस्त हुआ। चमघटी पाहनटोली के जीतलाल मुंडा का घर ध्वस्त हो गया। सालहन के पतराटोली निवासी सरोबाला देवी का धर ध्वस्त हो गया। बोंगईबेड़ा घारलतवा के मंगरी देवी पति विजय महली के घर में वर्षा का पानी घुस गया। मकान भी ध्वस्त हो गया। जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा ने पीड़ीत परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم