GA4-314340326 big breaking/ ट्रेक्टर ने मारा धक्का, मौत

big breaking/ ट्रेक्टर ने मारा धक्का, मौत

दुर्घटना के बाद घायल को इलाज के लिए ले जाते
angara(ranchi)  जोन्हा-सुरसू रोड में शनिवार को पूर्वाहन 11 बजे एक तेज गति से आ रही असंतुलित ट्रेक्टर ने जोन्हा टोली निवासी श्यामसिंह मुंडा(47) को धक्का मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। धक्का मारने के बाद ट्रेक्टर सड़क किनारे के झाड़ी में जा धुसी। इलाज के लिए रिम्स ले जाने के क्रम में रास्ते में ही श्यामसिंह मुंडा का मौत हो गया। बताया जाता है कि श्यामसिंह मुंडा अपने घर के सामने रोड में टहल रहा था। इसकी बीच पीछे से आ रही एक तेज रफतार ट्रेक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसके सिर व छाती में गंभीर चोट लगी। 

जैसे ही घटना की जानकारी आजसू पार्टी के ग्राम प्रभारी करण सिंह मुंडा को हुई गंभीर रूप से घायल श्यामसिंह मुंडा को लेकर रिंची अस्पताल जोन्हा पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए घायल को रिम्स रेफर किया गया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि घटना के बाद ही ट्रेक्टर चालक फरार हो गया। ट्रेक्टर को जब्त कर लिया गया है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم