 |
अपने विचार रखते प्रिंसिपल नरेन्द्र नाथ महतो |
angara(ranchi) आरटीसी पब्लिक स्कूल, अनगड़ा में शनिवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर एक संगोष्ठी हुआ। इसमें कक्षा 9वीं से 11वीं के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। मुख्य वक्ता प्रिंसिपल नरेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि आज विश्व का पावर सेंटर अंतरिक्ष विज्ञान बना हुआ है। अब डाटा वार चल रहा है। डाटा ही सबकुछ है। और यह अंतरिक्ष विज्ञान से ही आता है। जिस देश का सेटेलाइट में दबदबा है वही शक्तिशाली है। अंतरिक्ष विभान में देश का इसरो उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है। सीमित संधासन के बावजूद इसरो लगातार श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है। हाल के समय में अंतरिक्ष विज्ञान में छात्रों की रूचि भी बढ़ी है। नए नए शोध से लगातार हमारा अंतरिक्ष विज्ञान श्रेष्ठ होता जा रहा है। भविष्य में अंतरिक्ष विज्ञान रोजगार का एक बड़ा माध्यम होनेवाला है। मौके पर प्रिंसिपल ने कई रोचक तथ्यों प्रसंगों से बच्चों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने पर बल दिया। संचालन शिक्षक शिवराज कुमार ने किया। इस अवसर पर शिक्षक हरिनाथ सिंह यादव, कुसुम कुमारी, शुभम कुमार महतो, सृष्टि कश्यप सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.