हार्ट अटैक के कारण हुआ निधन
 |
तुलसी सिंह मुंडा (फाइल फोटो) |
Silli (Ranchi): सिल्ली की दोवाडु पंचायत के पंचायत समिति सदस्य तुलसी सिंह मुंडा (46 वर्ष) का हार्ट अटैक से गुरुवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह बालीडिंग श्मशान घाट पर किया गया। उनके निधन पर कोंचो पंचायत के पंचायत समिति सदस्य भीम महतो, बंता उत्तरी के छुतु सिंह मुंडा, पिस्का के अनिल कुमार मांझी, हलमाद के राजेंद्र प्रसाद, टुटकी के कमलेश कुमार, मुरी पूर्वी के अरविंद कुमार सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। पंसस भीम महतो ने कहा कि तुलसी सिंह मुंडा काफी मृदुभाषी एवं मिलनसार इंसान थे। गुरुवार को सुबह अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और कुछ ही देर में उनकी सांसें थम गई, इस घटना से हम सभी काफी दुःखी है। तुलसी मुंडा ने हम सभी लोगों के बीच अपनी साफ सुथरी छवि को छोड़ दुनिया से विदा ले लिए।
Silli: Dovadu Panchayat committee member Tulsi Munda passes away
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.