GA4-314340326 उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में लगा पुस्तक प्रदर्शनी

उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में लगा पुस्तक प्रदर्शनी

angara(ranchi)  उषा मार्टिन विवि अनगड़ा में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का गुरुवार को समापन हो गया। प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से शाम के चार बजे तक दशम ब्लॉक के रिसेप्शन एरिया में आयोजित की गई थी। बुधवार को पुस्तक प्रदर्शनी का उदघाटन कुलपति डॉ मधुलिका कौशिक और उप कुलपति डॉ मिलिंद द्वारा किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों के बीच पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देना है। प्रदर्शनी में देश के जाने-माने प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें उपलब्ध है, जिनमें इंजीनियरिंग, कला, कानून, सामाजिक विज्ञान, स्वास्थ्य विज्ञान, मास कम्युनिकेशन और अन्य विषयों पर विशेष संग्रह शामिल किए गए थे। प्रदर्शनी में 20 से ज्यादा पब्लिकेशन की पुस्तके शामिल की गई थी। प्रदर्शनी में 1500 से 2000 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विवि का मानना है कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों में रचनात्मकता और आलोचनात्मक सोच विकसित होती है। यह प्रदर्शनी पुस्तक प्रेमियों, और छात्रों को एक ही मंच पर विभिन्न प्रकार की पुस्तकों को देखने और खरीदने का अवसर प्रदान किया है। यह  प्रदर्शनी छात्रों को उनकी शैक्षणिक और व्यक्तिगत रुचि के अनुसार किताबें खोजने में मदद करेगी। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم