 |
नशामुक्ति अभियान चलाते चामू महतो |
angara(ranchi) सिरका पंचायत के विभिन्न टोला में गुरूवार को नशामुक्ति अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व समाजसेवी चामू महतो कर रहे थे। काफी संख्या में ग्रामीण महिला पुरूष अपने अपने हाथों में तख्ती लिए नशामुक्ति का अभियान चला रहे थे। अभियान सरनाटोली, ढाड़ीटोली, नीचेटोली, टंकी टोली, मंडपटोली, सिरका पंचायत भवन के पास चलाया गया। लोगों से सिरका पंचायत को नशामुक्त करने का आहवान किया गया। मौके पर लोगों ने गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। चामू महतो ने बताया कि नशामुक्ति का मार्ग विकास की ओर ले जाता है। हम जो पैसा नशा में लगाते है उसे अपने बच्चों के शिक्षा में लगाने की जरूरत है। नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। अभियान में प्रकाश महतो, सुनीता देवी, जगन कुमारी, आरती कुमारी, अजीत महतो, सुमन कुमारी, अमीन महतो, वीरेन महतो, उमेश ठाकुर, अमित मुंडा, अशोक महतो, महानंद नायक, परेशर महतो, सोमा करमाली, सानू मुंडा, लक्षित महतो आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.