angara(ranchi) गेतलसूद डैम इंटेक गेट के समीप गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा रांची जिला ग्रामीण की बैठक हुई। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार व विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया ने किया। निर्णय लिया गया कि अनगड़ा अंचल के खिलाफ तीन चरणों में आंदोलन किया जाएगा। जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि 2 सितंबर को ग्रामीणों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन अनगड़ा अंचल को राज्यसभा सदस्य प्रो. आदित्य प्रसाद साहू सौपेंगे। एक सप्ताह बाद ज्ञापन पर कारवाई नही होने की स्थिति में अंचल कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसपर भी कोई कारवाई नही हुई तो अंचल कार्यालय की तालाबंदी की जाएगी। संचालन संचालन शिवधर रजवार ने किया। इस अवसर पर अनगड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, सिकिदिरी मंडल अध्यक्ष सोहराई बेदिया, शीलधर रजवार, गौरीशंकर मुंडा, नंदलाल राम, नागेश्वर महतो, धनकिशोर महतो, किरण देवी, शिबू बेड़िया, पंचम भोगता, कुलेश्वर महतो, नरेश बेदिया आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.