angara(ranchi) सिरका के समाजसेवी चामू महतो ने शनिवार को सिरका के होग गढ़ा तालाब में मछली का जीरा छोड़ा। कतला, रेहू, मृगा, तेलपिया, पोढ़ी आदि प्रजाति के करीब एक लाख मछली जीरा छोड़ा गया। चामू महतो ने बताया कि खिजरी विधायक राजेश कच्छप की अनुशंसा पर मछली जीरा का प्रबंध हुआ। चामू महतो ने कहा कि मछली पालन से भी स्वालंबी बना जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्र तालाबों में समय समय पर जीरा को छोड़ते रहने की जरूरत है। इस अवसर पर प्रकाश महतो, महलू मुंडा, कोधा मुंडा, गाणो मुंडा, अनिता देवी, निरासो देवी, तिरता महतो आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.