GA4-314340326 रांची-मुरी मार्ग में बरवादाग के पास कार ने मारी स्कूटी सवार को टक्कर, स्कूटी सवार महिला की मौत

रांची-मुरी मार्ग में बरवादाग के पास कार ने मारी स्कूटी सवार को टक्कर, स्कूटी सवार महिला की मौत

मृतका मुन्नी उरांव
angara(ranchi)  रांची-मुरी मार्ग में बरवादाग के पास रविवार की दोपहर में एक कार सवार(जेएच05बीजेड 2078) ने स्कूटी सवार(जेएच01सीएम 7416) को टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार गाड़ीहोटवार रांची निवासी मुन्नी उरांव(50) की मौत हो गई। मृतका का पति स्व. फूलचंद उरांव सीआईएसएफ का पूर्व कर्मी था। मृतका मुन्नी स्कूटी से रांची से सिल्ली के खपचाबेड़ा में एक रिश्तेदार की मौत पर मिटटी देने जा रही थी। मुन्नी देवी मूल रूप से खपचाबेड़ा सिल्ली की ही रहनेवाली है। गाड़ीहोटवार में घर बनाकर अपने परिवार के साथ रह रही थी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुन्नी देवी स्कूटी से सिल्ली जाने के क्रम में बरवादाग के पास जैसे ही पहुंचे आगे आगे चल रहा कार सवार ने ब्रेक मार दिया। पीछे से स्कूटी में सवार मुन्नी देवी ने जैसे ही कार के पीछे से दायां टर्न के लिए मुड़ी, सिल्ली की तरफ से आ रहे उक्त कार ने जोरदार टक्कर मार दिया। मुन्नी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आजसू कार्यकर्ता पंकज कुमार गुप्ता, राजेश साहू, मो. रिजवान, शंकर बेदिया ने गंभीर रूप से घायल मुन्नी देवी को इलाज के लिए रिंची अस्पताल जोन्हा ले आये। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद मुन्नी देवी को सीएचसी अनगड़ा ले जाया गया। रास्ते में ही मुन्नी देवी ने दम तोड़ दिया। अनगड़ा थाना की पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने