angara(ranchi) मां शारदा इंटर कॉलेज
गेतलसूद में शुक्रवार को छात्राओं के लिए मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया
गया। छात्रों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य
विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, पारंपरिक मूल्यों एवं त्योहारों के प्रति जागरूकता को
बढ़ाना और उनके प्रतिभा को निखारना है। मेहंदी लगाओ और पेंटिंग प्रतियोगिता के सफल
विद्यार्थियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया। शिक्षक शिवशंकर बेदिया ने बताया
कि कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते है और उनमें
सामाजिक,
सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों का संचार होता है। मौके पर
प्राचार्य संतोष सिन्हा, शिक्षक टहलू
नायक,
अलका कच्छप, अजय करमाली आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.