![]() |
श्रमदान करते ग्रामीण |
श्रमदान के साथ किया 25 हजार रूपया इकटठा
एक सप्ताह पहले ही गांव में श्रमदान से रोड बनाने की मुनादी पिटवा दी गई थी। झटनीटुंगरी जाने का यह एकमात्र रोड है। प्रतिदिन इस रोड से एक हजार से अधिक लोगों का आवागमन है। सक्षम लोगों से आर्थिक सहयोग लिया गया। जो आर्थिक सहयोग नही कर सकते उनसे श्रमदान कराया गया। करीब पचीस हजार रूपया इकटठा किया गया। राजेन्द्र महतो बताते है सभी कुछ सामूहिक सोच व पारदर्शिता के साथ हुआ। आज सुबह में ग्रामीण महिला-पुरूष अपने अपने हाथों में कुदाल, गैती, कड़ाही, साबल आदि लेकर श्रमदान करने पहुंचे। मेटल को बिछाकर उसके उपर जेएसबी बिछाया गया। इसके बाद पानी निकासी की व्यवस्था की गई। पांच घंटे के श्रमदान के बाद रोड को चलने लायक बना दिया गया। गौरतलब बात तो यह रही श्रमदान के बाद सभी ने सामूहिक भोज किया। श्रमदान करनेवालों में छाटेलाल महतो, राजेश महतो, सेवाराम महतो, गणेश महतो आदि शामिल थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.