 |
रामदास बेदिया को आमंत्रण पत्र देते डाक निरीक्षक |
angara(ranchi) बीसा के रामदास बेदिया को राष्ट्रपति भवन में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित भोज में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। राष्ट्रपति भवन से प्रेषित निमंत्रण पत्र शनिवार को रामदास बेदिया को मिला है। यह आमंत्रण पत्र देने डाक निरीक्षक सिकंदर प्रधान व अधिदर्शक समीर कुमार साहू, भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के प्रमंडलीय सचिव रामकुमार दीपक, डाकपाल बैजनाथ महतो, भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने रामदास बेदिया को आमंत्रण पत्र सौंपा। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार ने गांव के गरीब किसानों को सम्मान देने का काम किया है, यह बीसा पंचायत के लिए गौरव की बात है। बताया गया कि रामदास बेदिया ने उन्हें आबंटित प्रधानमंत्री आवास योजना निर्धारित समय से पूर्व ही पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया था। इसी सम्मान को देने के लिए इन्हें राष्ट्पति महोदया ने आमंत्रित किया है। रामदास बेदिया के दिल्ली आने-जाने व प्रवास का खर्च राजभवन झारखंड करेगा। इस मौके पर भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा, मुखिया संयोती देवी, उपमुखिया संजय भोगता, तिलकी देवी, पवन बेदिया, देवनाथ बेदिया, देवनारायण बेदिया, मेघनाथ बेदिया आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.